हरदोई में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन के आगे कूदे युवक की बची जान

हरदोई-सीतापुर बॉर्डर पर लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदे युवक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचा लिया गया।

By INA News Desk
Jul 24, 2026 - 21:30
47 Views
हरदोई में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन के आगे कूदे युवक की बची जान

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई और सीतापुर सीमा के पास लोको पायलट की त्वरित सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सीतापुर से बालामऊ जंक्शन की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने नशे की हालत में एक युवक अचानक आ गया। लोको पायलट ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे युवक की जान बच सकी।

मिली जानकारी के अनुसार अटवां मुठिया स्टेशन के पास कमालपुर शताब्दी के निकट यह घटना घटी। पैसेंजर ट्रेन संख्या 54322 जैसे ही क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी एक युवक रेलवे ट्रैक पर कूद गया। चालक ने बिना समय गंवाए आपातकालीन ब्रेक का प्रयोग किया। ट्रेन तो रुक गई, लेकिन युवक इंजन के नीचे जाकर फंस गया।

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाला गया। घायल युवक की पहचान बेनीगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तुरंत कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इस घटना के चलते ट्रेन लगभग बीस मिनट तक मौके पर खड़ी रही। आवश्यक जांच व कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को बालामऊ के लिए रवाना किया गया। रेलवे पुलिस के अनुसार मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण आगे की कानूनी प्रक्रिया स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की हालत अब स्थिर है और लोको पायलट के सही समय पर लिए गए निर्णय से गंभीर दुर्घटना होने से बच गई।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow