Hardoi News: आशीष सिंह सोमवंशी को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, हरदोई में बने जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक
भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम मलवा अखबेलपुर निवासी पार्टी कार्यकर्ता आशीष सिंह सोमवंशी को जनपद हरदोई में जिला
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम मलवा अखबेलपुर निवासी पार्टी कार्यकर्ता आशीष सिंह सोमवंशी को जनपद हरदोई में जिला सह-संयोजक, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय आशीष सिंह सोमवंशी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। आशीष सिंह सोमवंशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और भाजपा की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
What's Your Reaction?

