Hapur : प्रेम में धोखा मिलने से युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर डीएम को लिखी आखिरी चिट्ठी

पत्र में आदित्य ने लिखा कि वह और ऊषा पिछले सात साल से रिश्ते में थे। 2020 में दोनों साथ पढ़ाई करते थे। उसका आरोप है कि ऊषा का रिश्ता गाजियाबाद के साहनी निवासी अमर से तय

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 22:06
69 Views
Hapur : प्रेम में धोखा मिलने से युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर डीएम को लिखी आखिरी चिट्ठी
मृतक का फाइल फोटो

हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव में एक युवक ने प्रेम संबंध में धोखा मिलने के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के नाम एक भावुक पत्र पोस्ट किया जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार कुमारी ऊषा रानी को बताया। पत्र में आदित्य ने लिखा कि वह और ऊषा पिछले सात साल से रिश्ते में थे। 2020 में दोनों साथ पढ़ाई करते थे। उसका आरोप है कि ऊषा का रिश्ता गाजियाबाद के साहनी निवासी अमर से तय होने पर उसने अचानक दूरी बना ली और धोखा दिया। आदित्य ने ऊषा की जन्मतिथि 03/08/1998, पिता का नाम सोहन पाल सिंह और गांव अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का जिक्र किया। उसने आरोप लगाया कि ऊषा उसे धमकी देती थी कि उसके पांच भाई हैं और वह उसे मरवा देगी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर भविष्य बर्बाद करने की बात कही। इन धमकियों और मानसिक दबाव से टूटकर उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया जिससे मामला रहस्यमय हो गया। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। गांव में शोक का माहौल है और सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पुलिस जांच से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है कि यह प्रेम में धोखा है या कोई अन्य कारण।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow