Barabanki : बाराबंकी में पैराक्वाट कीटनाशक पीने वाले युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिजन उन्हें लखनऊ गोमती नगर के हुसड़िया स्थित निजी अस्पताल मैकवेल ले गए। वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू हुआ। महंगा उपचार देखकर बाद में बाराबंकी के हिन्द अस्पताल में भर्ती

Mar 20, 2026 - 22:28
56 Views
Barabanki : बाराबंकी में पैराक्वाट कीटनाशक पीने वाले युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक की फ़ाइल फोटो

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी संजय निषाद (23) पुत्र रामतीरथ निषाद ने पैराक्वाट नाम का कीटनाशक पी लिया। दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। संजय बाइक से सूरतगंज बाजार गए थे। वहां से कीटनाशक लेकर घर पहुंचे और घर की डिग्गी से पीने लगे। बहनों ने देखा तो चिल्लाईं। शोर सुनकर लोग आए और उन्हें सूरतगंज सीएचसी ले गए। वहां दो दिन उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

परिजन उन्हें लखनऊ गोमती नगर के हुसड़िया स्थित निजी अस्पताल मैकवेल ले गए। वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू हुआ। महंगा उपचार देखकर बाद में बाराबंकी के हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह संजय की मौत हो गई। संजय का दो साल पहले विवाह हुआ था। वह आठ माह के बच्चे का पिता था। मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow