Ghazipur : गाजीपुर में पत्रकार मुहम्मद आरिफ अहमद पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार ने एक वीडियो का जिक्र किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। उसने गाली-गलौज की, लात-घूंसे मारे और गमछे से गला दबाकर टोटो में दबाने की कोशिश की। पत्रकार की सांस रुकने लगी और हालत गंभी
गाजीपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र में पंजाब केसरी टीवी चैनल के संवाददाता मुहम्मद आरिफ अहमद पर गंभीर हमला हुआ। वे कचहरी से घर लौट रहे थे और उनके साथ फोटोग्राफर सोनू कुमार भी था। महुआबाग त्रिमुहानी के पास महाराजा चाट भंडार के सामने डॉक्टर अर्चना नंदा के स्टाफ में कार्यरत सोनू पुत्र परवेज ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी। अस्पताल के बारे में सवाल करने पर विवाद हुआ।
पत्रकार ने एक वीडियो का जिक्र किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। उसने गाली-गलौज की, लात-घूंसे मारे और गमछे से गला दबाकर टोटो में दबाने की कोशिश की। पत्रकार की सांस रुकने लगी और हालत गंभीर हो गई। फोटोग्राफर, आसपास के लोग और ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। आरोपी ने जाते समय धमकी दी कि डॉक्टर का नाम लिया तो जान से मार देंगे।
घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने हमले की निंदा की। कहा कि पत्रकारों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुमार, प्रभाकर सिंह, मुमताज अहमद, बबलू राय, प्रदीप शर्मा, इंद्र बहादुर सिंह सहित कई पत्रकार पहुंचे और आक्रोश जताया।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









