Sultanpur : सुल्तानपुर में एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन पालीथीन मुक्ति रैली और बौद्धिक संगोष्ठी हुई

डॉ अवधेश प्रताप सिंह, डॉ आरपी मिश्र, डॉ अजीत कुमार सिंह और डॉ नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व में पालीथीन मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राणा

By INA News Desk
Mar 20, 2026 - 22:25  · Updated: Mar 20, 2026 - 23:44
39 Views
Sultanpur : सुल्तानपुर में एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन पालीथीन मुक्ति रैली और बौद्धिक संगोष्ठी हुई
Sultanpur : सुल्तानपुर में एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन पालीथीन मुक्ति रैली और बौद्धिक संगोष्ठी हुई
Advertisement
Advertisement

सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज की एनएसएस इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। शिविरार्थियों ने शिविर स्थल की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

डॉ अवधेश प्रताप सिंह, डॉ आरपी मिश्र, डॉ अजीत कुमार सिंह और डॉ नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व में पालीथीन मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीके त्रिपाठी ने “युवा और 2047 का विकसित भारत” पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना से भरे युवा ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। आज का युवा तकनीक का सकारात्मक उपयोग कम और नकारात्मक अधिक कर रहा है। सही मार्गदर्शन की जरूरत है। एनएसएस को युवाओं के लिए सामाजिक पुनर्निर्माण का मजबूत मंच बताया।

कार्यक्रम के बाद शिविरार्थियों ने सामूहिक भोजन किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा प्रदर्शन हुआ। शिविर मंगलवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र रतनपुर में शुरू हुआ था। कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने अध्यक्षता की। उद्घाटन में पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, वर्तमान प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह और मुख्य परीक्षा नियंत्रक ने एनएसएस के उद्देश्यों पर जानकारी दी।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement