Hardoi : उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलामऊ में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का भावुक विदाई समारोह
प्रधानाध्यापक हरिहर सिंह ने कहा कि यह परिसर सिर्फ इमारत नहीं है बल्कि वह जगह है जहां बच्चों ने दोस्ती, अनुशासन, मेहनत और नैतिकता सीखी। इन वर्षों में साथ में कई यादें बनीं शरारतें, जिज्ञा
हरदोई। विकासखंड बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलामऊ में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के विदाई और सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके साथ वर्ष 2026-27 की आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तीन छात्राओं आकांक्षा, वर्षा देवी और प्रतिभा देवी को शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हर साल इस परीक्षा की तैयारी करवाने और शिक्षण कार्य में सहयोग देने वाले शिक्षक अभिषेक गुप्ता को प्रधानाध्यापक हरिहर सिंह और अन्य शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया।
प्रधानाध्यापक हरिहर सिंह ने कहा कि यह परिसर सिर्फ इमारत नहीं है बल्कि वह जगह है जहां बच्चों ने दोस्ती, अनुशासन, मेहनत और नैतिकता सीखी। इन वर्षों में साथ में कई यादें बनीं शरारतें, जिज्ञासु सवाल, खेल में जीत और हार पर उदासी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर छोटे-बड़े बदलाव को करीब से देखा है। शिक्षक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विदाई देते समय मन भावुक है। यहां से सीखी बातें और संस्कार ही असली पूंजी हैं। नई चुनौतियों से न डरें, जिज्ञासा बनाए रखें और अच्छे इंसान बने रहें। जहां भी जाएं, मेहनत और सफलता से विद्यालय का नाम रोशन करें। सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। यह विद्यालय हमेशा आपका घर रहेगा।
शिक्षक संध्या सिंह ने कहा कि आज नया सफर शुरू हो रहा है। यह अंत नहीं बल्कि सुनहरे भविष्य की शुरुआत है। आपके पास असीम संभावनाएं हैं। जिस क्षेत्र में जाएंगे, मेहनत और संस्कारों से छाप छोड़ेंगे। शिक्षक इंदु देवी ने कहा कि यह विद्यालय हमेशा आपका घर है। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर अपनी जड़ों को याद रखें। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए तीन वर्षों के अनुभव साझा किए। इस मौके पर शशि देवी, नीरज सत्यार्थी, वीरेंद्र पाल, रागिनी देवी और अभिभावक मौजूद रहे।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









