Barabanki : बाराबंकी के सतरिख ब्लॉक में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरख की छात्रा तान्या ने पहला स्थान जीता। उच्च प्राथमिक विद्यालय तमरसेपुर की छात्रा हेमा ने दूसरा स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय म

Feb 26, 2026 - 00:24
60 Views
Barabanki : बाराबंकी के सतरिख ब्लॉक में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन
Barabanki : बाराबंकी के सतरिख ब्लॉक में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

बाराबंकी जिले के सतरिख ब्लॉक संसाधन केंद्र हरख में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े आकर्षक पोस्टर बनाए, कविता सुनाई और भाषण दिए। चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सहेलिया की छात्रा मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरा उस्मा के छात्र अनिकेत ने दूसरा स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरा के छात्र मोहम्मद जैद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरख की छात्रा तान्या ने पहला स्थान जीता। उच्च प्राथमिक विद्यालय तमरसेपुर की छात्रा हेमा ने दूसरा स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय मचौची की छात्रा जानवी वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में आस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर की छात्रा आस्था ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय बरबसौली की छात्रा पूजा ने दूसरा स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख की छात्रा नायला अंसारी ने तीसरा स्थान जीता। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी एआरपी और शिक्षकों ने पूरा सहयोग दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow