Lucknow : केंद्रीय बजट उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम- योगेंद्र उपाध्याय

बजट में पेशेवर शिक्षा पर जोर दिया गया है। संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर संस्थानों का उन्नयन, आयुष क्षेत्र में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना और ऑरेंज इकोनॉमी के तहत स्कू

Feb 2, 2026 - 00:23
 0  3
Lucknow : केंद्रीय बजट उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम- योगेंद्र उपाध्याय
Lucknow : केंद्रीय बजट उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम- योगेंद्र उपाध्याय

लखनऊ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, सबका साथ-सबका विकास की भावना और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है। यह बजट ज्ञान, नवाचार, कौशल और उद्यमिता पर केंद्रित है जो देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप देता है। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा को रोजगार, उद्यम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने के लिए शिक्षा से रोजगार और उद्यम तक की उच्च-स्तरीय स्थायी समिति बनाने का प्रस्ताव दूरदर्शी कदम है। इससे सेवा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की रणनीति बनेगी और युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल मिलेगा।

बजट में पेशेवर शिक्षा पर जोर दिया गया है। संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर संस्थानों का उन्नयन, आयुष क्षेत्र में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना और ऑरेंज इकोनॉमी के तहत स्कूल-कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना से नवाचार आधारित शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। एक नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान से डिजाइन और रचनात्मक उद्योग मजबूत होंगे। पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप, हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास और आधुनिक टेलीस्कोप सुविधाओं से उच्च शिक्षा का ढांचा मजबूत होगा। पर्यटन क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, गाइड अपस्किलिंग पायलट योजना, नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड और इको ट्रेल्स से शिक्षा, कौशल और रोजगार का नया समन्वय बनेगा।

आईटी क्षेत्र के लिए सिंगल टैक्स श्रेणी, सुरक्षित बंदरगाह सीमा बढ़ाने और फास्ट-ट्रैक यूनिलैटरल एपीए प्रक्रिया से तकनीकी उद्योगों को गति मिलेगी जिसका लाभ उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों को भी होगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह बजट शिक्षा को डिग्री तक सीमित नहीं रखता बल्कि कौशल, स्टार्टअप, शोध और रोजगार से जोड़ता है। विश्वविद्यालय टाउनशिप, छात्राओं के छात्रावास और नई तकनीकी-रचनात्मक पहलों से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। यह बजट उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पहुंच और प्रासंगिकता को नई ऊंचाई देगा।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow