Prayagraj: शिकायत लेकर गई युवती से कथित बदसलूकी, एसएचओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू।

यमुनानगर के खीरी थाने में एक युवती के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। खीरी थाने के एसएचओ पर गाली-गलौज करने

Mar 14, 2026 - 22:21
63 Views
Prayagraj: शिकायत लेकर गई युवती से कथित बदसलूकी, एसएचओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू।
एसएचओ कृष्ण मोहन

प्रयागराज। यमुनानगर के खीरी थाने में एक युवती के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। खीरी थाने के एसएचओ पर गाली-गलौज करने के आरोप में डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

भुक्तभोगी युवती का आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी। इसी दौरान एसएचओ ने उसके साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकाया भी। युवती का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का ऑडियो उसके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है।

वहीं, एसएचओ का कहना है कि वायरल हो रहे ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए एसीपी कौंधियारा को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- बरेली में ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा- 5.30 करोड़ की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow