Prayagraj : मां ने 5 महीने के बेटे की क्रूर हत्या की, पत्थर से पेट फाड़ा और शव छिपाया

परिवार के सदस्य संतोष यादव खेती करते हैं। उनके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं और मां का देहांत हो चुका है। संतोष के साथ उनके बाबा हरीलाल यादव रहते हैं। पांच महीने पहले संतोष की

Mar 12, 2026 - 23:18
49 Views
Prayagraj : मां ने 5 महीने के बेटे की क्रूर हत्या की, पत्थर से पेट फाड़ा और शव छिपाया
Prayagraj : मां ने 5 महीने के बेटे की क्रूर हत्या की, पत्थर से पेट फाड़ा और शव छिपाया

प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र के पिलखनी गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने 5 महीने के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। गुस्से में आकर उसने पत्थर से बच्चे पर वार किया, जिससे बच्चे का पेट फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मां ने शव को लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया। परिवार के सदस्य संतोष यादव खेती करते हैं। उनके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं और मां का देहांत हो चुका है। संतोष के साथ उनके बाबा हरीलाल यादव रहते हैं। पांच महीने पहले संतोष की पत्नी मनोरमा ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम ईश्वर रखा गया था। पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हत्या से चार दिन पहले से दोनों में लगातार विवाद चल रहा था।

एक दिन संतोष और मनोरमा में फिर झगड़ा हुआ। गुस्से में संतोष काम पर चला गया। घर में मनोरमा, बच्चा और बाबा हरीलाल थे। शाम को बच्चा गायब दिखा तो हरीलाल ने पूछा। मनोरमा ने कहा कि उसे कुछ पता नहीं। काफी देर बाद बच्चे की तलाश में टीन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे क्षत-विक्षत हालत में बच्चे की लाश मिली। आसपास खून फैला था। सूचना मिलने पर लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सख्त पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि पति से झगड़े के बाद गुस्से में बच्चे को मार डाला। सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हरीलाल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow