Sitapur : हिण्डौरा में प्रशासन द्वारा फसल जोतने के विरोध में डॉ. संदीप पाण्डेय अनिश्चितकालीन धरने पर

जानकारी के अनुसार गांव में कुछ किसानों की पुश्तैनी जमीन और कुछ खरीदी हुई जमीन पर गेहूं और सरसों की हरी-भरी फसल खड़ी थी। आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने किसानों से हजारों रु

By INA News Desk
Mar 12, 2026 - 23:20
40 Views
Sitapur : हिण्डौरा में प्रशासन द्वारा फसल जोतने के विरोध में डॉ. संदीप पाण्डेय अनिश्चितकालीन धरने पर
Sitapur : हिण्डौरा में प्रशासन द्वारा फसल जोतने के विरोध में डॉ. संदीप पाण्डेय अनिश्चितकालीन धरने पर

सीतापुर जिले की सिधौली तहसील के हिण्डौरा गांव में प्रशासन द्वारा किसानों की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने के विरोध में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाण्डेय ने गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। यह धरना 10 मार्च से जारी है और इसमें स्थानीय किसान तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गांव में कुछ किसानों की पुश्तैनी जमीन और कुछ खरीदी हुई जमीन पर गेहूं और सरसों की हरी-भरी फसल खड़ी थी। आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने किसानों से हजारों रुपये मांगे थे। किसानों के असमर्थ होने पर तहसील प्रशासन ने फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे बर्बाद कर दिया। इस कार्रवाई से प्रभावित किसान मौके पर रोते रहे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस घटना के बाद डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना शुरू किया। धरने पर बैठे लोगों ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा मिले और पूरे मामले की उच्च स्तर की जांच हो। साथ ही दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरना प्रदर्शन में कमलेश कुमार, संजय कुमार समेत कई किसान और ग्रामीण मौजूद हैं।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow