Sultanpur Patti: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में फैल रही गंदगी के निस्तारण की मांग। 

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में फैल रही गंदगी के निस्तारण की मांग को लेकर लोगों ने एक ज्ञापन एसडीएम

By INA News Desk
Mar 13, 2026 - 16:45
60 Views
Sultanpur Patti: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में फैल रही गंदगी के निस्तारण की मांग। 
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में फैल रही गंदगी के निस्तारण की मांग। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

सुल्तानपुर पट्टी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में फैल रही गंदगी के निस्तारण की मांग को लेकर लोगों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में लोगों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान चल रहा है। कहा कि नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में विगत सात-आठ दिन से सफाई कर्मचारियों की हडताल चल रही है जिस कारण नगर में कुडे के ठेर लग गये है तथा आम जन को भी नगर में गन्दगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गन्दगी के कारण नगर में भयंकर बिमारीयां फैलने का खतरा है। जिसमें बच्चों को अधिक्तर पेट में दर्द, लूज मोशन, इत्यादि बीमारियां पायी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। इस दौरान मौ. रफी एडवोकेट, मौ. सरफराज एडवोकेट, मौ. यूसुफ एडवोकेट, अब्दुल समद, फिरासत अली एडवोकेट, मौ. फैज, तासीफा आदि मौजूद रहे।

Also Read- Bajpur: यशपाल आर्य ने बाजपुर के 20 गांव की भूमि का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow