Sambhal: कोरोना काल के बकाया वेतन समेत कई मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

सम्भल जनपद में कोरोना काल के बकाया वेतन, बोनस, वर्दी और एरियर समेत विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने शनिवार को जोरदार

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 15:16
110 Views
Sambhal: कोरोना काल के बकाया वेतन समेत कई मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
कोरोना काल के बकाया वेतन समेत कई मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में कोरोना काल के बकाया वेतन, बोनस, वर्दी और एरियर समेत विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री Gulab Devi के चंदौसी स्थित आवास पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

सफाई कर्मियों का कहना था कि कोरोना महामारी के कठिन समय में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की साफ-सफाई का काम किया, लेकिन आज तक उन्हें उस अवधि का बकाया वेतन, बोनस और अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकीं। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने शिक्षा मंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री Gulab Devi ने सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में पालिका प्रशासन से वार्ता कर उचित मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी शांतिपूर्वक वहां से लौट गए। यह पूरा मामला चंदौसी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास का बताया जा रहा है।

Also Read- Lucknow: महिला सशक्तिकरण, और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य किया जाय - केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow