Maha Kumbh 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने त्रिवेणी संगम पर किया स्नान, महाकुम्भ 2025 में शामिल होने पर जताई खुशी। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने प्रयागराज (Prayagraj) के पवित्र त्रिवेणी संगम...

Feb 16, 2025 - 17:49
 0  37
Maha Kumbh 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने त्रिवेणी संगम पर किया स्नान, महाकुम्भ 2025 में शामिल होने पर जताई खुशी। 
  • महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान

महाकुम्भ नगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुम्भ 2025 (Mahakumbh 2025) में शामिल होने को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, "हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुम्भ 2025 (Mahakumbh 2025) में भाग लेने का अवसर मिला। हम यहां आकर बेहद खुश हैं"

  • अविस्मरणीय अनुभूति

त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा, महाकुम्भ, (Mahakumbh 2025) सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है। एकता के महाकुम्भ (Mahakumbh 2025) में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है। मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे।

Also Read- Maha Kumbh 2025: प्रलय की प्रतीक्षा न करें, धरती को अभी से हराभरा बनाएं- सीएम योगी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के  मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।