Ayodhya: अयोध्या के विकास में एक और बढ़ोतरी, फैजाबाद अयोध्या कचहरी 72 करोड से हाईटेक बनेगी।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी में विकास में एक और बढ़ोतरी। फैजाबाद अयोध्या कचहरी 72 करोड से हाईटेक बनेगी
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी में विकास में एक और बढ़ोतरी। फैजाबाद अयोध्या कचहरी 72 करोड से हाईटेक बनेगी। अयोध्या के अनुरूप हाईटेक कचहरी बनाने का डीपीआर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के नेतृत्व में भेजने के अंतिम चरण में है यह जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के साथ कचहरी भ्रमण में जिलाधिकारी ने दी है। लगभग 3000 अधिवक्ताओं के बैठने के लिया सात मंजिला भवन पब्लिक चैंबर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के चेंबर, हाईटेक मीटिंग हॉल, हाईटेक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल, स्टांप वेंडर के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दुकान, हाईटेक कैंटीन के साथ अत्यधिक सुविधायुक्त पश्चिम तरफ ए और पूरब तरफ बी ब्लॉक सात मंजिल की शानदार कचेहरी बनाने का खाका कुछ दिन पूर्व न्यायालय के मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरफ से बने हुए मार्ग का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के हाईटेक कचहरी बनाने के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाईटेक कचेहरी बनाने की परिकल्पना को साकार करने को मूर्त रूप देने का काम किया है। निर्माण में लगभग 72 करोड रुपए का व्यय आने का अनुमान है।
इस तरह से अयोध्या कचहरी बन जाने के बाद अयोध्या के अनुरूप अयोध्या की कचहरी भी दिखाई पड़ेगी। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ा सा आचार्य नरेंद्र देव सभागार बनवाया था। अधिवक्ताओं के लिए तीन मंजिला चैंबर बनवाया था। उसके पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने अधिवक्ताओं को बैठने के लिए सेट बनवाया था।अयोध्या कचहरी वैसे भी अपने आप में एक मिसाल है और अब जब यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो अयोध्या के विकास के अनुरूप कचहरी का भी विकास दिखाई पड़ेगा।
Also Read- योगी सरकार का कौशल क्रांति: सेक्टरवार लक्ष्य आवंटित, युवाओं को मिलेगा टारगेटेड प्रशिक्षण।
What's Your Reaction?











