सम्भल में सनसनीखेज वारदात: घर बुलाकर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप।

सम्भल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कथित तौर पर घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप

Mar 7, 2026 - 14:56
52 Views
सम्भल में सनसनीखेज वारदात: घर बुलाकर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप।
सम्भल में सनसनीखेज वारदात: घर बुलाकर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कथित तौर पर घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को खाना खाते समय घर से बुलाया, उसे अपने घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया और फिर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना चंदौसी तहसील के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकनपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बांबी पुत्र राय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। परिजनों के अनुसार बांबी घर में हाथ धोकर खाना खाने बैठा ही था, तभी गांव का एक युवक उसे किसी बहाने से अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। बाद में बांबी का शव आरोपी के घर में पड़ा मिला। आरोप है कि वहां उसे पहले रस्सी से बांधकर बंधक बनाया गया और फिर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी गई। घटना की सूचना मिलने पर रात करीब 10:30 बजे चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी और थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की मां मकको देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बांबी अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ दीपक तिवारी के मुताबिक युवक की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे घटना के बाद से गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

Also Read- योगी सरकार का कौशल क्रांति: सेक्टरवार लक्ष्य आवंटित, युवाओं को मिलेगा टारगेटेड प्रशिक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow