Hardoi: मेडिकल कॉलेज के पास मरीजों की दलाली को लेकर विवाद, निजी अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल। 

मेडिकल कॉलेज के आसपास मरीजों की दलाली का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ

Mar 7, 2026 - 14:50
49 Views
Hardoi: मेडिकल कॉलेज के पास मरीजों की दलाली को लेकर विवाद, निजी अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल। 
मेडिकल कॉलेज के पास मरीजों की दलाली को लेकर विवाद, निजी अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल। 

हरदोई। मेडिकल कॉलेज के आसपास मरीजों की दलाली का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर एक डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक डॉ. विजयपाल सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अस्पताल के बाहर कहासुनी और मारपीट की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। डॉ. विजयपाल सिंह का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांश पहले उनके अस्पताल में काम करता था। डॉक्टर के मुताबिक करीब एक माह पहले उन्होंने उसे 1.25 लाख रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार रात जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद शिवा सिंह अपने साथियों शिवा गुप्ता, रजनीश समेत करीब पांच लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और डॉक्टर की पिटाई कर दी। घटना के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ के पास हुआ। आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी विनोद यादव के मौजूद होने के बावजूद काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: किसान पिता का बेटा बना IAS, हरदोई के योगेंद्र कुमार सिंह ने UPSC 2026 में मारी बाजी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow