Hardoi: हरदोई में बाथरूम से अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद, बदबू से खुला राज; पुलिस जांच में जुटी। 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक मकान के बाथरूम से अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी

Mar 7, 2026 - 14:36
53 Views
Hardoi: हरदोई में बाथरूम से अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद, बदबू से खुला राज; पुलिस जांच में जुटी। 
हरदोई में बाथरूम से अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद, बदबू से खुला राज; पुलिस जांच में जुटी। 

हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक मकान के बाथरूम से अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी समय पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। बदबू आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्हागंज तिराहा के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जियाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू के मकान के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि जब आसपास के लोगों को तेज बदबू महसूस हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव की पहचान गुन्ने (लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम हरदेसपुर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Also Read- Hardoi: गंगा पुल पर मिली साइकिल-दुपट्टा, कक्षा 9 की छात्रा लापता; गोताखोरों से गंगा में तलाश जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow