Hardoi: गंगा पुल पर मिली साइकिल-दुपट्टा, कक्षा 9 की छात्रा लापता; गोताखोरों से गंगा में तलाश जारी। 

होली के दूसरे दिन थाना अरवल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल गंगा पुल पर संदिग्ध

By INA News Desk
Mar 6, 2026 - 10:53
63 Views
Hardoi: गंगा पुल पर मिली साइकिल-दुपट्टा, कक्षा 9 की छात्रा लापता; गोताखोरों से गंगा में तलाश जारी। 
गंगा पुल पर मिली साइकिल-दुपट्टा, कक्षा 9 की छात्रा लापता; गोताखोरों से गंगा में तलाश जारी। 

अरवल। होली के दूसरे दिन थाना अरवल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल गंगा पुल पर संदिग्ध हालत में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी वंदना (पुत्री गुड्डू) गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे बिना किसी को बताए घर से साइकिल लेकर निकल गई। सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि कुसुमखोर गंगा पुल पर उसकी साइकिल, दुपट्टा और चप्पल पुल की बाउंड्री के किनारे रखी हुई हैं, जबकि छात्रा का कोई पता नहीं चल रहा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना अरवल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर गंगा नदी में छात्रा की तलाश शुरू करवाई गई।

बताया जा रहा है कि लापता छात्रा वंदना जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह अपनी मां अनीता के साथ दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से उसका मानसिक उपचार सांडी में चल रहा था, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगा नदी में छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Read- Hardoi: बच्चों की लड़ाई में कूदा पूरा गांव: दो गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, 18 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow