Deoband: सामूहिक दुआ में लोगों ने अल्लाह से मांगी रो-रोकर दुआएं, खानकाह में हुआ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल। 

मुकद्दस रमजान माह में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को मोहल्ला खानकाह में तरावीह

Mar 6, 2026 - 00:12
84 Views
Deoband: सामूहिक दुआ में लोगों ने अल्लाह से मांगी रो-रोकर दुआएं, खानकाह में हुआ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल। 

देवबंद। मुकद्दस रमजान माह में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को मोहल्ला खानकाह में तरावीह पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक दुआ का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने रो-रोकर अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी।

मोहल्ला खानकाह स्थित नजर मंजिल में चल रही तरावीह में मुफ्ती अब्दुल कादिर ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इसके उपरांत उन्होंने बयान करते हुए कहा कि कुरआन पाक जैसी दूसरी कोई आसमानी किताब न है और न ही कभी होगी। कुरआन में जिस चीज को हजारों साल पहले बता दिया गया वो आज सच साबित होकर पूरी दुनिया के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म सबको अमन का पैगाम देता है ओर सही रास्ते पर चलना सिखाता है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को कुरआन की तालीम जरूर दिलाएं। अंत में मुफ्ती अब्दुल कादिर ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई। इसमें नजर फाउंडेशन के चेयरमैन नजम उस्मानी, डॉ. जमील,  शाहनवाज उस्मानी, कमर उस्मानी, मो. ईसा, कोकब, नबील उस्मानी, साजिद, राजू, मुजम्मिल सिद्दीकी, अब्दुल्ला उस्मानी, डॉ. अनीस, नासिर, दिलशाद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

Also Read- योगी सरकार ने रखी शिक्षा की मजबूत नींव: 20,000+ आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई किट वितरित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow