Hardoi: सदस्य हेतु 15 मार्च तक करे आवेदन।
सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह ने बताया है कि श्रीमती लीला पाठक, सदस्य जिला टास्क फोर्स समिति एवं प्रतिभा सक्सेना, सदस्य बालश्र
हरदोई: सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह ने बताया है कि लीला पाठक, सदस्य जिला टास्क फोर्स समिति एवं प्रतिभा सक्सेना, सदस्य बालश्रम उन्मूलन जनपद समिति के सदस्यों का निधन हो जाने के फलस्वरूप उनके रिक्त हुए स्थान पर नये सदस्यों का चयन किया जाना है। उक्त पद हेतु पर सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्ति जो कि जनपद हरदोई का मूल निवासी हो एवं बाल/बंधुआ श्रम कार्यक्षेत्र में अनुभव रखता हो ऐसे व्यक्ति अपना आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, धर्मशाला रोड. सिनेमा चौराहा, जनपद हरदोई में 15 मार्च 2026 की सांय 05.00 बजे तक प्रस्तुत करने का कष्ट करें।
What's Your Reaction?











