Hardoi: पत्नी की विदाई को लेकर विवाद, ससुराल में युवक और परिजनों से मारपीट, 41 सेकंड का वीडियो वायरल।

जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने

By INA News Desk
Mar 6, 2026 - 18:44
80 Views
Hardoi: पत्नी की विदाई को लेकर विवाद, ससुराल में युवक और परिजनों से मारपीट, 41 सेकंड का वीडियो वायरल।
पत्नी की विदाई को लेकर विवाद, ससुराल में युवक और परिजनों से मारपीट, 41 सेकंड का वीडियो वायरल।

हरदोई। जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे अपने भाई और माता-पिता के साथ होली मिलने अपनी ससुराल बहरैया गांव पहुंचे थे।

पीड़ित अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उनकी रिश्तेदार मायावती ने उन्हें घर में बैठा लिया और अन्य परिजनों को बुलाने की बात कही। कुछ समय बाद उनके पिता राजेंद्र, माता केतुकी, भाई श्याम बाबूविवेक तथा भतीजे प्रशांत और मनोज भी वहां पहुंच गए।

आरोप है कि दोपहर करीब 3:30 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसी दौरान पत्नी प्रीति की विदाई को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी पत्नी की विदाई की बात कही तो ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए और सभी ने मिलकर उनके साथ और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया

घटना का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर: हाई-वैल्यू और लेबर-इंटेंसिव इंडस्ट्रीज का संगम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow