Sambhal: सम्भल में जलती होली पर चढ़ा शख्स, युवक ने खींचकर बचाई जान, वीडियो वायरल।

सम्भल जनपद में होली के मौके पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नंदरोली में जलती हुई होली पर एक शख्स

Mar 5, 2026 - 10:39
Mar 5, 2026 - 10:40
 0  29
Sambhal: सम्भल में जलती होली पर चढ़ा शख्स, युवक ने खींचकर बचाई जान, वीडियो वायरल।
वायरल वीडियो

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में होली के मौके पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नंदरोली में जलती हुई होली पर एक शख्स अचानक चढ़ गया। आग की लपटों के बीच खड़े उस व्यक्ति को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए तुरंत आगे बढ़कर उस व्यक्ति को जलती होली से खींचकर बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होली की आग तेज़ी से जल रही है और तभी एक व्यक्ति उसके ऊपर चढ़ जाता है। तभी पास खड़ा युवक बिना देर किए उसे पकड़कर आग से दूर खींच लेता है। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने बहादुरी दिखाते हुए शख्स को बचाया, उसकी ससुराल इसी गांव नंदरोली में है। वह किसी काम से गांव आया हुआ था और उसी समय यह घटना हो गई। युवक की सूझबूझ और हिम्मत की गांव में खूब सराहना की जा रही है। हालांकि जिस व्यक्ति को बचाया गया, वह होली की आग पर क्यों चढ़ा, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक अगर युवक समय रहते उसे बाहर नहीं निकालता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read- 'दोनों ही मुसलमानों को निशाना बनाते हैं और इनमें कोई फर्क नहीं', तेलंगाना में अकबरुद्दीन ओवैसी ने रेवंत रेड्डी की तुलना सीएम योगी से की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।