Hardoi: दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला, बचाने आए बेटे को भी पीटा; चार आरोपियों पर मुकदमा।
अरवल थाना क्षेत्र के छब्बापुरवा गांव में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने महिला को घर
अरवल / हरपालपुर: अरवल थाना क्षेत्र के छब्बापुरवा गांव में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने महिला को घर के दरवाजे पर बैठा देख उस पर हमला कर दिया। बचाने आए उसके बेटे को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। छब्बापुरवा मजरा कुचिला गांव निवासी फूलन देवी (28) पत्नी शिव शंकर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी गांव के रामरतन, धर्मेंद्र, साबेन्द्र और संदीप वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया, तो वे आक्रोशित हो गए और लात-घूसों तथा लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उनका बेटा प्रवीण उन्हें बचाने आया, लेकिन आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमले में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने अरवल थाने में तहरीर देकर चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।
What's Your Reaction?











