Prayagraj : यमुना नदी पर बालू माफियाओं ने नावों को घेरकर हवाई फायरिंग की, वीडियो वायरल
इलाके में बालू खनन को लेकर तनाव बना हुआ है। कंजासा गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हथियार तानने की घटना हुई। दोनों जगहों पर कोई वैध पट्टा नहीं है। आरोप है कि कथित प
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव में यमुना नदी पर अवैध बालू खनन के दौरान बालू माफियाओं ने दबंगई दिखाई। चार स्टीमर से करीब दो दर्जन बदमाश पहुंचे और बालू लदी नावों को घेरकर हवाई फायरिंग की। वीडियो में दो गोलियों की आवाज सुनाई देती है। फायरिंग से मजदूरों और नाविकों में भगदड़ मच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में दहशत फैल गई।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश निषाद ने दर्जनों मजदूरों के साथ बैठक की और माफियाओं के खिलाफ रैली निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाश मजदूरों पर दबाव डाल रहे थे कि बालू लदी नावें नैनी के विद्यापीठ ले जाकर बालू गिराएं। संगठन ने प्रशासन से फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि माफियाओं की दबंगई बर्दाश्त नहीं होगी।
इलाके में बालू खनन को लेकर तनाव बना हुआ है। कंजासा गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हथियार तानने की घटना हुई। दोनों जगहों पर कोई वैध पट्टा नहीं है। आरोप है कि कथित परमिट के नाम पर दिन में खनन और रात में बालू का परिवहन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो बड़ी घटना हो सकती है।
एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है लेकिन जांच होगी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार वीडियो दो दिन पुराना है। ग्रामीणों से शिकायत पत्र मांगा गया लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली। जांच चल रही है। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि बसवार में कोई वैध पट्टा नहीं है। अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।
Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
What's Your Reaction?











