Sultanpur : तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

घायल विनीत मिश्र को पहले सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खत

By INA News Desk
Feb 19, 2026 - 00:09
69 Views
Sultanpur : तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Sultanpur : तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के करमाजितपुर गांव में तिलकोत्सव समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। रायबरेली में तैनात आबकारी विभाग के सिपाही सुरेंद्र कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। गोली उनके साथी सिपाही विनीत मिश्र (36) के पेट में लग गई।

घायल विनीत मिश्र को पहले सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मोतिगरपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल सहित सुरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल (वेबली एंड स्कॉट, मेड इन इंडिया) बरामद हुई जिसका लाइसेंस प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र से जारी है। पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें बीएनएस की धारा 109, 7 सीएलए एक्ट और 25(1बी)(9)/30 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है और खोखा न मिलने के कारण भी जांच की जा रही है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow