Lucknow : सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रैक्टर से मालगाड़ी की टक्कर, बड़ा हादसा टला

यह घटना चांदा थाना क्षेत्र के शेरपुर परशुरामपुर गांव के पास पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। सुबह करीब 10:43 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंटें लादकर शेरपुर परशुरामपुर

Feb 19, 2026 - 00:07
63 Views
Lucknow : सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रैक्टर से मालगाड़ी की टक्कर, बड़ा हादसा टला
Lucknow : सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रैक्टर से मालगाड़ी की टक्कर, बड़ा हादसा टला

सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट ने दूर से ट्रैक्टर देखकर गति कम कर दी जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना चांदा थाना क्षेत्र के शेरपुर परशुरामपुर गांव के पास पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। सुबह करीब 10:43 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंटें लादकर शेरपुर परशुरामपुर की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद मालगाड़ी का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

रेलवे ट्रैक सुबह 10:43 से दोपहर 12:02 बजे तक करीब सवा घंटे बाधित रहा। इसके बाद ट्रैक साफ कर मालगाड़ी को आगे भेजा गया। रेलवे पुलिस के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर आरपीएफ और कोतवाली चांदा पुलिस पहुंची। सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव और अजय यादव ने जांच की। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। ट्रैक्टर चालक या मालिक के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow