Kushinagar : बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.09 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, 194 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

हाईस्कूल में 58,338 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 29,296 छात्र, 29,041 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 51,361 विद्यार्थी हैं। इनमें 25,920 छात्र और 25,441

Feb 19, 2026 - 00:06
32 Views
Kushinagar : बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.09 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, 194 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
Kushinagar : बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.09 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, 194 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

कुशीनगर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हो गई हैं। इस साल कुल 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलती है।

हाईस्कूल में 58,338 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 29,296 छात्र, 29,041 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 51,361 विद्यार्थी हैं। इनमें 25,920 छात्र और 25,441 छात्राएं शामिल हैं।

जिले में कुल 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल मुक्त और निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है। पूरे जिले को 22 सेक्टर में बांटा गया है जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। साथ ही 6 जोनल टीम बनाई गई हैं जिनकी जिम्मेदारी उप जिलाधिकारियों को दी गई है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय मौजूद रहेंगे।

आकस्मिक स्थिति के लिए 30 अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को कोई लापरवाही न करने के सख्त निर्देश हैं। केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने पर रोक है। पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस है। संदिग्ध गतिविधियों पर गस्त जारी है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow