Pratapgarh : बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरों की खामी पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान डीएम ने 13 कंप्यूटरों से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी। कुछ केंद्रों पर कैमरे ठीक काम कर रहे थे लेकिन कई जगहों पर कैमरे सुचारु नहीं थे। इस पर डी
प्रतापगढ़ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल मुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने 13 कंप्यूटरों से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी। कुछ केंद्रों पर कैमरे ठीक काम कर रहे थे लेकिन कई जगहों पर कैमरे सुचारु नहीं थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और डीआईओएस को सभी कैमरों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भी तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने को कहा गया।
डीएम ने साफ कहा कि जिन स्कूलों के कैमरे समय पर ठीक नहीं हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे स्कूलों को भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं में ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा।
जिले में कुल 166 परीक्षा केंद्र हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर 1,02,983 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। निरीक्षण में डीआईओएस ओमकार राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
What's Your Reaction?











