Bahraich : बहराइच में बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में, डीएम ने कंट्रोल रूम का किया सख्त निरीक्षण
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद और अन्य अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉनिटरिंग स्क्रीन पर लाइव व्यवस्था देखी और तैनात
बहराइच में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल मुक्त और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के जनसुनवाई कक्ष में कमांड सेंटर यानी परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं की लगातार निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद और अन्य अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉनिटरिंग स्क्रीन पर लाइव व्यवस्था देखी और तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली। आवश्यक निर्देश दिए और परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्भीक होकर परीक्षा देने की सलाह दी।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नकल मुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी 122 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम से पूरे जिले की परीक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य स्तर पर भी कड़े इंतजाम हैं जिसमें सीसीटीवी और लाइव मॉनिटरिंग शामिल है ताकि परीक्षा निष्पक्ष रहे।
Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
What's Your Reaction?











