Lucknow: गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन किया निरीक्षण, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रथम दिवस पर लखनऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रथम दिवस पर लखनऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विक्रमादित्य मार्ग में निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री ने छात्राओं को टीका-चंदन कर पेड़ा खिलाते हुए उनका मुंह मीठा कराया तथा शांत मन और पूरी ऊर्जा के साथ परीक्षा देने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।
परीक्षा केंद्र की स्थिति
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ, लखनऊ (केंद्र कोड 341874) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-
प्रथम पाली: हाईस्कूल हिन्दी — 304 परीक्षार्थी पंजीकृत
-
द्वितीय पाली: इंटरमीडिएट हिन्दी — 352 परीक्षार्थी पंजीकृत
18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएँ
माध्यमिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएँ 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में संचालित होंगी।
-
प्रथम पाली (18 फरवरी): हाईस्कूल हिन्दी — 8,033 केंद्रों पर 27,54,376 परीक्षार्थी
-
द्वितीय पाली: इंटरमीडिएट हिन्दी — 7,998 केंद्रों पर 24,99,370 परीक्षार्थी
कुल मिलाकर इस वर्ष 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल 27,61,696 और इंटरमीडिएट 25,76,082 शामिल हैं।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
-
8,033 परीक्षा केंद्रों पर लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग
-
प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डरयुक्त दो सीसीटीवी कैमरे
-
427 जोनल मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 440 सचल दल सक्रिय
-
18 जनपद संवेदनशील घोषित, 222 केंद्र अति संवेदनशील
प्रश्नपत्रों को डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा गया है तथा उत्तर पुस्तिकाएँ सुरक्षा फीचर के साथ मुद्रित की गई हैं।
नकलविहीन परीक्षा सरकार की प्राथमिकता
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षार्थियों से आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की। परीक्षा संबंधी शिकायतों के लिए राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम और टोल-फ्री हेल्पलाइन 18001806607 व 18001806608 सक्रिय हैं।
Also Read- lucknow: बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल।
What's Your Reaction?











