यूपी बोर्ड का नोटिस: वायरल प्रश्नपत्र पूरी तरह फर्जी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं और कथित प्रश्नपत्र

Feb 18, 2026 - 10:13
77 Views
यूपी बोर्ड का नोटिस: वायरल प्रश्नपत्र पूरी तरह फर्जी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।
यूपी बोर्ड का नोटिस: वायरल प्रश्नपत्र पूरी तरह फर्जी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं और कथित प्रश्नपत्र वायरल होने की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है। परिषद की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और परीक्षा व्यवस्था की छवि खराब करने के उद्देश्य से फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर प्रसारित कर रहे हैं।

परिषद ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियाँ पूरी तरह असत्य, निराधार और शरारतपूर्ण हैं तथा इनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों में भ्रम फैलाना है। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट व अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

नोटिस में यह भी बताया गया है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह नोटिस परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किया गया है।

Also Read- Lucknow: प्रदेश सरकार लाखों युवाओं के लिए शुरू करेगी एआई और इमर्सिव तकनीकों का व्यापक प्रशिक्षण अभियान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow