Ayodhya: अयोध्या में बिहार के उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, विकास कार्यों की सराहना।
विजय कुमार सिन्हा के अयोध्या आगमन पर सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता
अयोध्या। विजय कुमार सिन्हा के अयोध्या आगमन पर सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या अब केवल एक धार्मिक नगरी नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का वैश्विक केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का स्वरूप तेजी से परिवर्तित हो रहा है। यहां पर्यटन, आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि सड़क, यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इससे अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या का विकास तीव्र गति से हो रहा है। आने वाले समय में यह नगरी धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के विकास से स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे, जिला महामंत्री मनोज वर्मा तथा महानगर मीडिया के सह-प्रभारी राजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











