Bahraich: रोटरी क्लब के होली मिलन समारोह में फूलों और गुलाल की बरसात, उमंग से सराबोर रहा रोटरी सेंटर।
लखनऊ रोड स्थित ग्राम हेमरिया के रोटरी सेंटर में रोटरी क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के
बहराइच। लखनऊ रोड स्थित ग्राम हेमरिया के रोटरी सेंटर में रोटरी क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फूलों व गुलाल की होली खेलते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक ढोलक की थाप और होली गीतों के साथ हुई। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फिल्मी और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियनों को विभिन्न रोचक एवं आकर्षक टाइटिल देकर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में उल्लास और बढ़ गया।
बच्चों ने रंगों के साथ जमकर मस्ती की, जबकि महिलाओं और पुरुषों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह स्थल पर सजे-धजे परिसर, रंगों की फुहार और स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगंध ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने होली उपहारों का आदान-प्रदान कर आपसी संबंधों को और मजबूत किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कैलाश जालान, सचिव रामेश्वर रस्तोगी, कुसुम जालान, पुष्पा रस्तोगी, रवि कोठारी, राम अवतार लाट, कुल भूषण अरोड़ा, अनिल सिंघल, प्रदीप केडिया, मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता, सुशील ड्रोलिया, दिनेश मनडेलिया, सुनील सिंघल, सुनील केडिया, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. अनिल केडिया, डॉ. अतुल टंडन, जे.पी. सिंह, प्रमोद डालमिया, आशीष कंसल सहित सैकड़ों रोटेरियन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सेवा और एकता की भावना को और सशक्त करने का संकल्प दोहराया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?









