Hathras : वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। 

स्थानीय वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकाकी जीवन जी रहे

Mar 2, 2026 - 20:31
Mar 2, 2026 - 20:32
 0  9
Hathras : वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। 
कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा व अन्य 
हाथरस। स्थानीय वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों के साथ होली की खुशियाँ साझा करना तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा ने राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान आश्रम परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि होली का आनंद तभी सार्थक है जब जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे जाएं।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. सचित अग्रवाल, डॉ. अतुल, डॉ. कुणाल वार्ष्णेय, सुमित कपूर एवं डॉ. रीशा वार्ष्णेय सहित चिकित्सकों की टीम ने बीपी, शुगर और दंत परीक्षण किए। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा मौसमी बीमारियों और नेत्र देखभाल संबंधी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के अंत में बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।