Hardoi: महाराज सिंह पार्क में सजी होली मिलन की महफिल, मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश।

रंगों के त्योहार होली के अवसर पर शहर के महाराज सिंह पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में

By INA News Desk
Mar 5, 2026 - 18:22
57 Views
Hardoi: महाराज सिंह पार्क में सजी होली मिलन की महफिल, मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश।
महाराज सिंह पार्क में सजी होली मिलन की महफिल, मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश।

हरदोई। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर शहर के महाराज सिंह पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री Nitin Agarwal मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने गले मिलकर रंगों के इस पर्व की खुशियां साझा कीं। हर साल आयोजित होने वाली इस परंपरागत होली मिलन सभा में इस बार भी सौहार्द और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. राजेन्द्र दत्त मिश्रा, कॉन्सेप्ट कार्स के निदेशक सजीव अग्रवाल, भाजपा नेता पीके वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, भाजपा नेता पारुल दीक्षित, प्रीतेश दीक्षित, अविनाश मिश्रा, उदित पाठक, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, विभू गुप्ता, सर्वेन्द्र गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित बाजपेई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, एडीजीसी सत्यम तिवारी एडवोकेट और अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से मिलजुलकर खुशियों के साथ त्योहार मनाने और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की।

Also Read- हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow