Hardoi: तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल।
जनपद के मल्लावां क्षेत्र में बिलग्राम–कन्नौज रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा
हरदोई। जनपद के मल्लावां क्षेत्र में बिलग्राम–कन्नौज रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा काशिमपुर/बक्शीपुरवा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बन्नू के रूप में हुई है, जो जनपद कन्नौज के बनपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह अपने साथियों के साथ खेत पर सरसों काटने जा रहा था। इसी दौरान काशिमपुर–बक्शीपुरवा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बन्नू को तुरंत निजी वाहन से कन्नौज जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की तेज रफ्तार इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है।
Also Read- हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।
What's Your Reaction?











