हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।

जिले के थाना पिहानी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

By INA News Desk
Mar 5, 2026 - 14:37
67 Views
हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरदोई। जिले के थाना पिहानी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिहानी-हरदोई मार्ग पर रोहित कुशवाहा (पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा), निवासी ग्राम कारीमनगर, मोटरसाइकिल से पिहानी से अपने घर कारीमनगर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि पिहानी थाना से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow