Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। 

जनपद में अवैध शस्त्र रखने और उनके निर्माण-बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संडीला पुलिस को बड़ी

By INA News Desk
Mar 5, 2026 - 13:57
52 Views
Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। 
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। 

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्र रखने और उनके निर्माण-बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संडीला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्र रखने और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना संडीला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र निहाल निवासी आटामऊ, थाना संडीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 71/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हृदयराम यादव, उपनिरीक्षक अमरेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रभुनारायण पाल, हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा और कांस्टेबल योगेश की पुलिस टीम शामिल रही।

Also Read- Hardoi: मंदिर से पंखा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow