Hardoi: मंदिर से पंखा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद। 

जनपद के हरदोई में थाना लोनार पुलिस ने मंदिर से पंखा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी

Mar 3, 2026 - 21:59
52 Views
Hardoi: मंदिर से पंखा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद। 
मंदिर से पंखा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद। 

हरदोई। जनपद के हरदोई में थाना लोनार पुलिस ने मंदिर से पंखा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को वादी अतुल कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम ऐजा, थाना लोनार ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर द्वारा गांव के मंदिर से एक पंखा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना लोनार में मुकदमा अपराध संख्या 44/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।

पुलिस कार्रवाई

मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी मनोज कुमार पुत्र गजराज निवासी ग्राम ऐजा, थाना लोनार, जनपद हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक पंखा बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • एक अदद पंखा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश

  • कांस्टेबल करन कुमार

  • कांस्टेबल अमित चौधरी

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Also Read- Hardoi: हरदोई में कथित चिकित्सीय लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटा सर्जिकल तौलिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow