Hardoi: कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस

By INA News Desk
Mar 3, 2026 - 21:53
58 Views
Hardoi: कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 
कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ध्रुव मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा निवासी मोहल्ला मिश्राना, गोपामऊ थाना टड़ियावां जनपद हरदोई (हाल पता: ज्योति नगर, ओम शांति गली थाना कोतवाली देहात, हरदोई) के रूप में हुई है।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से:

  • एक अदद तमंचा 315 बोर

  • एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

  • एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर

बरामद किया है।

इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • उ0नि0 संजीव कुमार शाक्य

  • हे0का0 राजेश कुमार

  • का0 सतेंद्र कुमार

  • का0 अखिलेश कुमार

  • का0 अभिनंदन कुमार

  • का0 शिवलाल भारतीय

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Also Read- Hardoi: हरदोई में कथित चिकित्सीय लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटा सर्जिकल तौलिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow