Hardoi: शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता मामले में तीन तस्कर दबोचे, पिकअप वाहन सीज। 

जनपद में अवैध पशु तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

By INA News Desk
Mar 5, 2026 - 13:10
67 Views
Hardoi: शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता मामले में तीन तस्कर दबोचे, पिकअप वाहन सीज। 
 शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता मामले में तीन तस्कर दबोचे, पिकअप वाहन सीज। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद में अवैध पशु तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 को थाना शाहाबाद पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में पशुओं को अव्यवस्थित और मानकों के विपरीत तरीके से लादकर ले जाया जा रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोककर कब्जे में ले लिया और उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान पुत्र हफीज निवासी मोहल्ला बिगबिगयानी, अलीम पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला महमंद और उवैस पुत्र खालिद निवासी मोहल्ला महमंद, थाना व कस्बा शाहाबाद जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन से पशुओं को उतरवाकर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 104/26 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं पिकअप वाहन संख्या UP30BT8165 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और कांस्टेबल अनुराग यादव की टीम शामिल रही।

Also Read- Hardoi: मंदिर से पंखा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement