Hardoi News: हरदोई में मंत्री नितिन अग्रवाल का एक्शन मोड! धान खरीद से लेकर सड़कों और गौशालाओं तक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० की अध्यक्षता मे स्वामी विवेकानन्द सभागार

By INA News Desk
Nov 4, 2026 - 21:21
10 Views
Hardoi News: हरदोई में मंत्री नितिन अग्रवाल का एक्शन मोड! धान खरीद से लेकर सड़कों और गौशालाओं तक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० की अध्यक्षता मे स्वामी विवेकानन्द सभागार मे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंत्री ने संचालित योजनाओं तथा निर्माण कार्यो की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये पात्रों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि मे पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। स्वीकृति प्राप्ति के उपरान्त शिलान्यास कराते हुये योजनाओं के कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ कराया जाये, जिससे योजना समय से पूर्ण हो सके, तथा जनता को योजनाा का पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं का तत्काल लोकार्पण कराये जाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुये बैकों से समन्वय बनाते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाये। धान खरीद की समीक्षा करते हुये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा जल निगम को सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कान्हा गौशालाओं के निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया एनपीके डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- INDIA Bloc Mock Parliament - ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद में 'जन महाभियोग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement