Hardoi: होली मिलन बना खूनी संघर्ष: कांता-भाला और तलवार से युवक पर हमला, हालत गंभीर। 

कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के पन्यौड़ा गांव में होली मिलन के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़

Mar 5, 2026 - 16:12
78 Views
Hardoi: होली मिलन बना खूनी संघर्ष: कांता-भाला और तलवार से युवक पर हमला, हालत गंभीर। 
होली मिलन बना खूनी संघर्ष: कांता-भाला और तलवार से युवक पर हमला, हालत गंभीर। 

हरदोई। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के पन्यौड़ा गांव में होली मिलन के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर करीब एक दर्जन गहरे घाव बताए जा रहे हैं।

घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव निवासी सर्वेश उर्फ कल्लू होली मिलने के लिए राजकुमार के घर गया था। आरोप है कि उसी दौरान लालाराम, रहीश, मंशाराम, सत्यम, पंकज और मोनू जबरन घर में घुस आए और सर्वेश उर्फ कल्लू पर कांता, भाला और तलवार जैसे धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बताया गया कि हमले में सर्वेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद राजकुमार ने पीड़ित के परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो सर्वेश मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना डायल 112 को दी गई थी, लेकिन समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने कोतवाली बिलग्राम में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

Also Read- Hardoi: बिलग्राम में कब्रिस्तान में हिंसक वारदात- ग्राम प्रधान के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस तलाश में जुटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow