Hardoi: बिलग्राम में कब्रिस्तान में हिंसक वारदात- ग्राम प्रधान के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस तलाश में जुटी। 

बुधवार सुबह करीब 8 बजे बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कनहरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के ग्राम प्रधान वकील

By INA News Desk
Mar 4, 2026 - 14:40
81 Views
Hardoi: बिलग्राम में कब्रिस्तान में हिंसक वारदात- ग्राम प्रधान के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस तलाश में जुटी। 
बिलग्राम में कब्रिस्तान में हिंसक वारदात- ग्राम प्रधान के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस तलाश में जुटी। 

बिलग्राम/हरदोई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कनहरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के ग्राम प्रधान वकील खा के भाई क़फील पुत्र शब्बीर पर कब्रिस्तान में अचानक कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

घटना के अनुसार, क़फील किसी काम से कब्रिस्तान गए थे, तभी अचानक आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शमीर और जहीर पुत्र सत्तार ने भी क़फील के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। हमले में गंभीर रूप से घायल क़फील को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया। वर्तमान में उनका उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की पुष्टि की है।स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Also Read- Hardoi: हरदोई जिले में अधिवक्ता पर पड़ोसियों द्वारा मारपीट का आरोप: पुलिस कार्रवाई का इंतजार, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow