Bajpur: दबंग बदमाशों ने मां-बेटे पर तमंचा तानकर दी जान से मारने की खुली धमकी।

ग्राम नरखेडा में दबंग बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मां और बेटे पर 315 बोर का अवैध लोडेड तमंचा ताना ग्रामीणों की भीड़

Mar 5, 2026 - 16:28
48 Views
Bajpur: दबंग बदमाशों ने मां-बेटे पर तमंचा तानकर दी जान से मारने की खुली धमकी।
दबंग बदमाशों ने मां-बेटे पर तमंचा तानकर दी जान से मारने की खुली धमकी।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम नरखेडा में दबंग बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मां और बेटे पर 315 बोर का अवैध लोडेड तमंचा ताना ग्रामीणों की भीड़ देखकर तीनों जान से मारने की धमकी देकर वह मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग। ग्राम नरखेडा निवासी हीरालाल पुत्र रामचन्द्र, ने बताया वाक्या 05 फरवरी समय प्रातः लगभग 11 बजे अपने घर पर था तभी विपक्षीगण पवन पुत्र जगपाल निवासी मेहता कॉलोनी बेरिया रोड विक्की पुत्र छत्रपाल, निवासी ग्राम नरखेड़ा व अमित पुत्र नामालूम निवासी भौना कॉलोनी एकराय होकर आये और जबरन के घर में घुसते हुए गाली-गलौच करने लगे।

पवन ने मेरे ऊपर तमंचा तानते हुए जान से मारने की एलानिया धमकी दी। और माता श्रीमति कमला देवी ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो उन पर भी तमंचा तानते हुए धक्का मारकर पीछे धकेल दिया।शोर मचाने पर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख उपरोक्त तीनों जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित ने पुलिस को बताया मेरे परिवार को जानमाल का पूर्ण खतरा है। हेड मौर्य रोशन खेड़ा को तहरीर देकर पीडि़त न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Also Read- योगी सरकार का कौशल क्रांति: सेक्टरवार लक्ष्य आवंटित, युवाओं को मिलेगा टारगेटेड प्रशिक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow