सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सरसावा और नकुड़ पुलिस

Oct 27, 2025 - 10:24
 0  124
सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। 
सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। 

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सरसावा और नकुड़ पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में हत्या के मामले में वांछित तीन अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस,चोरी की मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।

थाना सरसावा पुलिस ने सुबह कस्बा सरसावा से नकुड़ जाने वाले हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल पर आते देखा। रुकने के इशारे पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसल गई, और जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी, ईशु और परगत, घायल हो गए। इनके कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर), दो खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल, लोहे का कटर और एक दांव बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसी तरह, थाना नकुड़ पुलिस ने अम्बेहटा से गंगोह रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। उसने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में अपराधी अर्जुन मोगा घायल होकर पकड़ा गया,जबकि उसका साथी फरार हो गया। अर्जुन के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर), दो खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक दांव बरामद हुआ। अर्जुन के खिलाफ भी हत्या, मारपीट और अन्य अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और फरार अपराधी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

Also Read- Sambhal: लक्ष्मणगंज में अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्यवाही का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।