Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ : 36 घंटे में दो शातिर इनामी बदमाश ढेर, अपराधियों में खौफ। 

Saharanpur News: DIG अभिषेक सिंह और SSP आशीष तिवारी के निर्देशों पर सहारनपुर पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन पूरे परिक्षेत्र में साफ....

Jul 8, 2025 - 14:20
69 Views
Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ : 36 घंटे में दो शातिर इनामी बदमाश ढेर, अपराधियों में खौफ। 
सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ : 36 घंटे में दो शातिर इनामी बदमाश ढेर, अपराधियों में खौफ। 

Saharanpur News: DIG अभिषेक सिंह और SSP आशीष तिवारी के निर्देशों पर सहारनपुर पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन पूरे परिक्षेत्र में साफ नजर आ रहा है अपराधियों के हौसले पस्त हैं और पुलिस का लंगड़ा अभियान अब उनकी रग-रग में डर बनकर दौड़ रहा है- गागलहेड़ी पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है अब या तो सुधर जाओ, वरना गोली खाकर गिर जाओ- सहारनपुर पुलिस का ये एक्शन दिखा रहा है कि अब जुर्म करने वालों को पनाह देने वाली कोई रात नहीं और अपराध की धरती पर अब सिर्फ कानून का साया है गागलहेड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ छेड़ा गया ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ अब अपने खौफनाक अंजाम तक पहुंच रहा है पिछले 36 घंटों में दूसरी बड़ी मुठभेड़ में गागलहेड़ी पुलिस ने दो शातिर ईनामी बदमाशों को गोली मारकर धर दबोचा दोनों बदमाश 50-50 हजार रुपये के ईनामी थे। 

जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लंबे समय से जुटी थीं बीती रात हरौड़ा कट हाईवे पर यमुनानगर की ओर लगभग 1 किमी आगे डिवाइडर के पास लगे सूचनात्मक साइन बोर्ड के पास दो संदिग्धों की मूवमेंट की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगे- जवाब में गागलहेड़ी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रमोद उर्फ रामकरण पुत्र तरसेन और सोमवीर उर्फ मोनू पुत्र रणधीर, दोनों निवासी ग्राम व थाना राजौंद, जनपद कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, 05 जिंदा और 07 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं- दोनों कुख्यात बदमाश हत्या व मुठभेड़ के कई मामलों में वांछित चल रहे थे और थाना गागलहेड़ी में दर्ज मु0अ0सं0 002/2025 व 124/2025 सहित कई संगीन धाराओं में उनकी तलाश थी घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अपनी कार्यकुशलता से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सहारनपुर की सरज़मीं पर अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।

बीते दिन ही उन्होंने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और अब 50-50 हजार के दो और शातिर अपराधियों को गोली का स्वाद चखा दिया मात्र 36 घंटे के भीतर तीन इनामी अपराधियों से भिड़ने का साहस दिखाकर विनोद कुमार ने अपराध की कमर तोड़ दी है। 

Also Read- Sambhal: छुट्टा सांड़ का आतंक- संभल में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन की पोल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow