Saharanpur: नकुड़ में नाबालिग की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत।

Saharanpur News: नकुड़ थाना क्षेत्र के डालेवाला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह खेत में 15 वर्षीय नाबालिग प्रिंस कश्यप...

Jul 8, 2025 - 14:31
62 Views
Saharanpur: नकुड़ में नाबालिग की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत।
नकुड़ में नाबालिग की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत।

Saharanpur News: नकुड़ थाना क्षेत्र के डालेवाला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह खेत में 15 वर्षीय नाबालिग प्रिंस कश्यप का लहूलुहान शव पड़ा मिला गला रेतकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे गांव को दहला दिया परिजन बीते कई घंटों से प्रिंस की तलाश में जुटे हुये थे लेकिन इस अमानवीय अंजाम की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है वारदात की बर्बरता ने हर किसी को झकझोर दिया है गांव में मातम पसरा है, तो वहीं लोगों का ग़ुस्सा भी उबाल पर है हत्यारे पकड़े कब जाएंगे यह सवाल अब गांववालों की ज़ुबान पर है फिलहाल पुलिस कई पहलुओं से जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश जारी है। 

Also Read- Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ : 36 घंटे में दो शातिर इनामी बदमाश ढेर, अपराधियों में खौफ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow